नई दिल्ली: चीन की मोबाइल फोन निर्माता कंपनी OnePlus के स्मार्टफोन Oneplus 6 का काफी लंबे समय इंतजार किया जा रहा है, जो अब जल्द ही खत्म होने जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, भारत में वनप्लस 6 को 18 मई को लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ कीमत को लेकर भी खुलासा किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक इसकी कीमत 39,999 रुपए हो सकती है। हालांकि इसका अधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है कि यह शुरूआती कीमत है या फिर 8 रैम वाले वेरिएंट की कीमत है। बता दें कि इसे दो वेरिएंट में पेश किया जा रहा है। इससे पहले खबर आ रही थी कि इस स्मार्टफोन की भारत में एक्सक्लूसिव सेल अमेजन इंडिया पर होगी।