16 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

21 सितंबर को OPPO A5 2020 की पहली सेल, जानिए ऑफर्स व कीमत

Oppo A5 2020 की सेल डेज़लिंग व्हाइट और मिरर ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध चार रियर कैमरा सेटअप फोन में मौजूद

less than 1 minute read
Google source verification
Oppo A5 2020

नई दिल्ली: ओप्पो ए5 2020 को अमेजन इंडिया और ऑफलाइन पहली बार सेल के लिए 21 सितंबर को उपलब्ध कराया जाएगा। Oppo A5 2020 के 3 जीबी रैम वेरिएंट को 12,490 रुपये और 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 13,990 रुपये में बेचा जाएगा। इसमें डेज़लिंग व्हाइट और मिरर ब्लैक कलर ऑप्शन उपलब्ध है।

ऑफर्स

स्मार्टफोन को ऑनलाइन स्टोरे से फोन खरीदने पर HDFC बैंक क्रेडिट या डेबिट कार्ड से 5 फीसदी का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा फोन पर एक्सचेंज ऑफर्स और बिना ब्याज वाले EMI का भी लाभ मिलेगा। Reliance Jio सब्सक्राइबर्स को 7,050 रुपये का बेनिफिट्स और 299 रुपये वाले प्लान के साथ 3.1 टीबी 4जी डाटा का लाभ मिलेगा। Vodafone यूजर्स को 3,750 रुपये का कैशबैक और 255 वाले प्लान में 250 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलेगा।

यह भी पढ़ें- घर बैठे अपने करप्ट मेमोरी कार्ड को करें मिनटों में ठीक, अपनाएं ये तरीका

Oppo A5 2020 specifications

फोन में 6.5 इंच के डिस्प्ले है और वाटरड्रॉप नॉच दिया गया है। साथ ही स्क्रीन की सुरक्षा के लिए गोरिल्ला ग्लास 3+ प्रोटेक्शन से लैस का प्रोटेक्शन दिया गया है। इस हैंडसेट में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6.0.1 पर रन करता है। स्मार्टफोन में पावर के लिए 5000MAH की बैटरी दी गयी है। फोन डॉल्बी एटमस सपोर्ट और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।

कैमरा

Oppo A5 2020 में फोटोग्राफी के लिए चार रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 12 मेगापिक्सल 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम शूटर और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर कैमरा शामिल है। वहीं सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।