
नई दिल्ली: स्मार्टफोन का यूज आज के समय में हर कोई करता है और यही वजह है कि स्मार्टफोन हैंग न हो इसके लिए मेमोरी कार्ड का भी इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई बार मेमोरी कार्ड से अचानक सारे डेटा डिलीट हो जाते हैं और हमे परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसकी जो सबसे बड़ी वजह है वो है वायरस जो आपके सारे डेटा को अचानक गायब कर देता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि आखिर कैसे अपने मेनोरी कार्ड को वायरस से बचाकर डेटा को सुरक्षित रख सकते हैं।
इसके लिए सबसे पहले अपने मैमोरी कार्ड को कार्ड रीडर में लगाए और फिर कंप्यूटर से कनेक्ट करें। इसके बाद ड्राइव में जाएं जहां आपके मैमोरी कार्ड की लोकेशन दिखा रही है। इसके बाद मेमोरी कार्ड के राइट में क्लिक करके प्रॉपर्टीज ऑप्शन में जाकर फॉरमेट ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके दौरान एक पॉप-अप बॉक्स दिखायी देगा जो फाइल सिस्टम फैट नाम से होगा। इसके बाद स्टार्ट बटन पर क्लिक करें लेकिन फॉरमेट ऑप्शन को चेक न करें। अब मैमोरी कार्ड को चेक करें कि वो काम कर रहा है या नहीं। इस पूरे प्रोसेस के बाद आपका मैमोरी कार्ड ठीक हो जाएगा।
इसके अलावा आप अपने मैमोरी कार्ड को कंप्यूटर में कनेक्ट करके Ctrl+R प्रेस कर RUN कमांड को ओपन करें। फिर इसमें CMD टाइप कर एंटर करें और इसमें अपने मेमोरी कार्ड का नाम डालें। इसके बाद Format अपना नाम टाइप करके ऐंटर करें। इस दौरान आपके पास एक मैसेज भी आएगा। जहां आपको Yes और No का विकल्प मिलेगा, जिसमें से आप Yes पर क्लिक कर दें। ऐसा करते ही आपकी फाइल फॉर्मेट होने लगेगी और मेमोरी कार्ड सही हो जाएगा।
Published on:
19 Sept 2019 04:57 pm
बड़ी खबरें
View Allगैजेट
ट्रेंडिंग
