इस स्मार्टफोन में 6 इंच फुल एचडी डिस्प्ले है, जिसका आस्पेक्ट रेशयो 18:9 है। Xperia XA2 Plus एंड्रॉइड 8.0 ओरियो पर काम करता है। फोन की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है। इस स्मार्टफोन को दो रैम वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसमें 4 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज शामिल है। पावर के लिए हैंडसेट में 3,580 एमएएच की बैटरी दी गयी है। बता दें कि सोनी ने खुद का बैटरी मैनेजमेंट दिया है जो बैटरी लाइफ को बढ़ाता है। फोन को तीन कलर ग्रीन, गोल्ड और ब्लैक में पेश किया गया है। फोटोग्राफी के लिए रियर में 23 मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा और सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए अपर्चर f/2.4 के साथ फ्रंट में 8MP का सेंसर कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और 4G LTE जैसे बेहतरीन फीचर्स दिए गए हैं। ताइवान में XA2 Plus को NT$15,990 की कीमत बेचा जाएगा।