11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लॉन्चिंग से पहले लीक हुई नए iPhone की कीमत, जानें फीचर्स

आने वाले आईफोन के लॉन्चिंग से पहले ही इसके फीचर्स की कई जानकारियां लीक हुई हैं। इसी कड़ी में अब इन आईफोन्स की कीमत लीक हुई है।

2 min read
Google source verification
iphone

लॉन्चिंग से पहले लीक हुई नए iPhone की कीमत, जानें फीचर्स

नई दिल्ली: Apple अपना अगला आईफोन 12 सितंबर को दुनिया के सामने पेश करेगा। कंपनी ने अपने होने वाले लॉन्चिंग इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट्स भी भेज दिए हैं। खबरों की माने तो एप्पल इस बार दो आईफोन लॉन्च करेगा। इनमें iPhone Xs और iPhone Xs Max शामिल हैं। आने वाले आईफोन के लॉन्चिंग से पहले ही इसके फीचर्स की कई जानकारियां लीक हुई हैं। इसी कड़ी में अब इन आईफोन्स की कीमत लीक हुई है।

यह भी पढ़ें: इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ Vivo V11 Pro भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

मीडिया रिपोर्ट की माने तो 64 जीबी वेरिएंट iPhone Xs की कीमत 909 यूरो करीब (76,151 रुपये) होगी। वहीं, 64 जीबी वेरिएंट वाले iPhone Xs Max की कीमत 1,149 यूरो करीब (96,247 रुपये) होगी। इसके अलावा यह उम्मीद भी जताई जा रही है की कंपनी आने वाले आईफोन्स की कीमत पिछले iPhone 8, iPhone 8 Plus और iPhone X के बराबर की होगी।

इससे पहले की लीक हुई खबरों की माने तो आईफोन 9, आईफोन 11 और आईफोन 11 प्लस शामिल हैं। द इनक्वाइरर की रिपोर्ट में बताया गया है कि, आईफोन 9 एप्पल का एंट्री लेवल पेशकश होगा और इसमें आईफोन एक्स की तरह 6.1 इंच एलसीडी स्क्रीन के साथ फेस आई का फीचर होगा।" इस रिपोर्ट में कहा गया कि आईफोन 9 साल 2018 में एप्पल का सबसे किफायती फोन होगा।

यह भी पढ़ें: महज 4000 रुपये में आज ही खरीदें Oppo F9 Pro, मिल रहा बंपर ऑफर

इसके अलावा आईफोन 11 और 11 प्लस को आईफोन एक्स2 और एक्सप्लस भी कहा जा रहा है, जिसमें 5.8 इंच और 6.5 इंच के ओएलईडी डिस्प्ले होंगे। साथ ही सूप्ड-अप कैमरा सेटअप, उन्नत 7एनएम ए11 सीपीयू, और ब्रांड न्यू यूएसबी-सी चार्जर होगा। जानकारों की मानें तो आर्इ फोन की 11 सीरीज मोबाइल इंडस्ट्री में नर्इ क्रांति साबित हो सकती है। जिसमें कर्इ एेसे फीचर्स एड किए गए हैं जो आज तक किसी दूसरे फोन में नहीं होंगे।