इस हैंडसेट के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टेरेज वेरिएंट की कीमत 25,990 रुपये है। इस फोन की प्री-बुकिंग आज से शुरू कर दी गई है। V11 Pro को 12 सितंबर से बिक्री के उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा ग्राहक इस डिवाइस को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकते हैं। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को स्टेरी नाइट ब्लैक और डैजलिंग गोल्ड कलर ऑप्शन में पेश किया है। इसके लॉन्चिंग ऑफर की बात करें तो एचडीएफसी बैंक के कार्ड का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को 2,000 रुपये का कैशबैक दिया जाएगा। इसके अलावा रिलायंस जियो की तरफ से 4,050 रुपये का बेनिफिट्स और वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट का भी ऑफर मिलेगा।