11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पहली सेल में Realme 5 Pro के बिके 1,30,000 यूनिट्स, कल फिर बिक्री के लिए होगा उपलब्ध

Realme 5 Pro की कल सेल पहली सेल में Realme 5 Pro के बिके 1,30,000 यूनिट्स Madhav Sheth ने स्काई डाइविंग करके किया सेलिब्रेट

2 min read
Google source verification
realme_5_pro_.jpg

नई दिल्ली: Realme 5 Pro कल यानी 11 सितंबर को एक बार फिर फ्लैश सेल में लगाया जाएगा। इस स्मार्टफोन को ग्राहक Flipkart और कंपनी के ऑनलाइन साइट से दोपहर 12 बजे खरीद सकते हैं। बता दें कि पहली सेल के दौरान Realme 5 Pro के 1 लाख 30 हजार यूनिट्स बिके हैं। इसकी जानकारी रियलमी इंडिया के CEO Madhav Sheth ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दी है। इतना ही नहीं इस कामयाबी को सेलिब्रेट करने के लिए उन्होंने 13,000 फीट की ऊचाई से स्काई डाइविंग की और उसका वीडियो भी साझा किया है। बता दें कि Realme 5 और Realme 5 Pro के लिए OTA अपडेट अक्टूबर में जारी किया जाएगा।

कीमत

Realme 5 Pro के 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये, 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये और 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज की 16,999 रुपये रखी गयी है। फोन पर मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो इसमें MobiKwik की तरफ से 10% का सुपरकैश यानी 1,500 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा रिलायंस Jio की ओर से 7,000 रुपये तक का बेनिफिट मिलेगा। Paytm UPI से भुगतान करने पर 2000 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

यह भी पढ़ें- RC और DL रखने की नहीं है जरूरत, सरकार के ये Apps नहीं कटने देंगे चालान

स्पेसिफिकेशन्स

Realme 5 Pro में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन (1080x2340 पिक्सल) है। फोन में क्वालकॉम के नए स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। पावर के लिए 4,035 एमएएच की बैटरी दी गयी है, जो VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग टेक को सपोर्ट करती है। रिटेल बॉक्स में 20 वॉट का चार्जर मिलेगा।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए रियलमी 5 प्रो में चार रियर कैमरे दिए गए हैं। पहला फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और एफ/ 1.8 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल, दूसरा एफ/ 2.25 अपर्चर व 119 डिग्री वाइड-एंगल लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल, तीसरा व चौथा कैमरा एक्सट्रीम क्लोज-अप व पोर्टेट शॉट्स के लिए 2+2 मेगापिक्सल का दिया गया है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11एसी, 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट,सिंगल स्पीकर और ब्लूटूथ 5.0 मिलेगा।