22 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

64 मेगापिक्सल वाले Realme XT की सेल आज, जानिए ऑफर्स व कीमत

Realme XT की सेल आज फोन की शुरूआती कीमत 15,999 रुपये है स्नैपड्रैगन 712 SoC प्रोसेसर का इस्तेमाल

2 min read
Google source verification
Realme X2 Pro First Sale on November 26

Realme X2 Pro

नई दिल्ली: अगर सेल के दौरान Realme XT को खरीदने से चुक गए हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि कंपनी 64 मेगापिक्सल कैमरा वाले स्मार्टफोन Realme XT को आज फिर से सेल के लिए लगा रही है। इस स्मार्टफोन को ग्राहक ऑनलाइन साइट Flipkart और Realme.com से खरीद सकते हैं। इसकी ख़ासियत है कि इसमें इसमें क्वॉर्ड रियर कैमरा सेटअप और 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

Realme XT कीमत और ऑफर्स

Realme XT के 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये, 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये और 8 जीबी रैम व128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये रखी गयीहै। वहीं ग्राहक फोन को Pearl Blue और Pearl White कलर ऑप्शन पर खरीद सकते हैं। लॉन्चिंग ऑफर्स का बता करें तो पेटीएम से भुगतान करने पर 2,000 रुपये तक का कैशबैक मिलेगा।

यह भी पढ़ें- बिजली मंत्रालय के इस कदम के बाद बढ़ जाएगी इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री, जानें क्या करने वाली है सरकार

Realme XT स्पेसिफिकेशंस

स्मार्टफोन में 6.4 इंच का फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है जिसका रिजॉल्यूशन (1080x2340) पिक्सल्स है। फोन के दोनों तरफ कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन दिया गया है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 SoC प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है और हैंडसेट Color OS 6.0 बेस्ट एंड्रॉयड पाई पर काम करता है।

Realme XT कैमरा

फोटोग्राफी के लिए क्वॉर्ड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें पहला 64 मेगापिक्सल, दूसरा 8 मेगापिक्सल का वाइड ऐंगल सेंसर, तीसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और चौथा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर के लिए फोन में 20W VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4000 एमएएच की बैटरी दी गयी है। इसमें इन-डिस्प्ले फ्रिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।