नई दिल्ली: पूरी दुनिया में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है। हमारे देश में भी सरकार इस दिशा में लगातार कोशिश कर रही है। इसके लिए अब केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) तथा कौशल विकास व उद्यमिता राज्य मंत्री आरके सिंह ने इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग दिशा-निर्देशों एवं विनिर्देशों में संशोधनों को मंजूरी दे दी है।