7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पानी की तरह पेट्रोल पीती है कार तो अपनाएं ये टिप्स, बढ़ जाएगा माइलेज और होगी बचत

कार का माइलेज बढ़ाने के तरीके ड्राइविंग के दौरान इन स्टेप्स को फॉलो कर बढ़ा सकते हैं माइलेज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 5 Oct 2019, 1:15 PM IST

mileage.jpg

नई दिल्ली: हमारे यहां लोग गाड़ी खरीदते वक्त बाकी किसी भी फीचर या इंजन से ज्यादा ध्यान माइलेज पर देते हैं । लेकिन इसके बावजूद हर गाड़ी चलाने वाला इसी जुगाड़ में रहता है कि कैसे गाड़ी का माइलेज बढ़ा लिया जाए। अगर आप भी ऐसे ही लोगों में से हैं जिन्हें कार की पेट्रोल खपत से दिक्कत होती है और वो किसी भी तरह से अपनी कार के माइलेज को बढ़ाना चाहते हैं तो आप पढ़ें ये आर्टिकल क्योंकि आज हम आपको कार का माइलेज बढ़ाने के तरीके बताएंगे।

टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च होगी Hyundai Grand i10 Neos, जानें क्या होगा नया

स्पीड का रखें ख्याल- सबसे पहली बात अगर आप गाड़ी का माइलेज ज्यादा चाहते हैं तो स्पीड का खासतौर पर ध्यान रखें । गाड़ी को ज्यादा स्पीड में चलाने के बजाय कम स्पीड पर चलाए क्योंकि इससे इंजन पर कम प्रेशर पड़ेगा। और अगर ज्यादा स्पीड में गाड़ी चला रहे हैं तो गियर्स का भी ध्यान रखें। अगर आप अपनी कार को एक सामान्य स्पीड में चलाएंगे तो आप कुछ ही दिनों में खुद देखेंगे कि कार का माइलेज बढ़ने लगा है और इस प्रकार आप कम ईंधन की खपत करते हुए अपनी मंजिल पर पहुचेंगे।

कार के शीशे बंद रखें- गाड़ी चलाते वक्त कोशिश करें कि गाड़ी के सारे शीशे बंद हों क्योंकि एरोडायनेमिक का भी गाड़ी के माइलेज से संबंध है। अगर आप शीशे खोल कर कार ड्राइव करेंगे तो इंजन पर ज्यादा जोर पड़ेगा और पेट्रोल की खपत ज्यादा होगी ।

10 एयरबैग्स के साथ लॉन्च हुई ये धाकड़ SUV, वीडियो में देखें और क्या है खास

रेग्युलर सर्विस कराएं- गाड़ी की सर्विसिंग को हल्के में न लें बल्कि याद से नियमित रूप से गाड़ी की सर्विसिंग कराएं। रेग्युलर सर्विसिंग से कार की लाइफ तो बढ़ती ही है माइलेज भी शानदार होता है।

रेडलाइट पर कार का इंजन बंद कर दें- रेड लाइट पर कार को बंद करने की आदत डालें क्योंकि बेकार में इंजन चालू रखने से पेट्रोल जलता है और कार का माइलेज नकारात्मक रूप से प्रभावित होता है।

Hyundai Grand i10 खरीदने का शानदार मौका, कंपनी दे रही है 95000 का डिस्काउंट

गाड़ी को गोडाउन न बनाए- अक्सर लोग गाड़ी में बेकार का सामान जमा कर लेते हैं कई बार तो शॉपिंग वाला सामान गाड़ी में ही पड़ा रहता है लेकिन ये तरीका सही नहीं है यानि अगर आप चाहते हैं कि गाड़ी ज्यादा माइलेज दे तो गाड़ी में फिजूल का सामान ढोना बंद करें।