
Redmi Note 10T launches in India, know specification and price
नई दिल्ली। चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी शाओमी ने ने आज यानी मंगलवार दोपहर एक ऑनलाइन इवेंट के जरिये अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Redmi Note 10T को भारत मे लॉन्च किया। Redmi इससे पहले भी इस साल Note 10 सीरीज के कई फोन लॉन्च लॉन्च कर चुकी हैं। इस सीरीज में Note 10T सबसे नया एडिशन है। इस फोन का सबसे प्रमुख फीचर है कि यह 5G सपोर्ट करता है। Redmi का भारत मे लॉन्च होने वाला यह पहला ऐसा फोन है जो 5G सपोर्ट करता है। Redmi Note 10T अपने अन्य फीचर्स के साथ अन्य बड़ी कंपनियों के स्मार्टफोन को कड़ी टक्कर दे सकता है।
आइए एक नजर डालते हैं Redmi Note 10T की उन सारी जानकारियों पर जिसका इस्तेमाल आप इस फोन को खरीदने से पहले कर सकते हैं और अन्य स्मार्टफोन के साथ उसकी तुलना करके एक सही फैसला ले सकते हैं।
Redmi Note 10T के फीचर्स
Redmi Note 10T की कीमत
Redmi Note 10T की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये है जो 4 जीबी रैम और 64 जीबी मेमोरी वाले फोन के लिए है। वहीं, 6 जीबी रैम और 128 जीबी मेमोरी वाले फोन के लिए 15,999 रुपये कीमत रखी गई है।
लॉन्च डेट, कब और कहां से खरीदे
Redmi Note 10T फोन भारत मे 20 जुलाई को लॉन्च हुआ है और यह 26 जुलाई को दोपहर 12 बजे से खरीदा जा सकता है। इस फोन को Amazon से या Redmi के स्टोर या वेबसाइट से खरीद सकते हैं।
Updated on:
20 Jul 2021 01:58 pm
Published on:
20 Jul 2021 01:54 pm
बड़ी खबरें
View Allमोबाइल
गैजेट
ट्रेंडिंग
