8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्टूडेंट्स को ध्यान में रखकर लावा ने लांच किया नया फोन, कीमत 8000 रुपए से भी कम

नया स्मार्टफोन जेड 2 मैक्स लॉन्च किया, जो बड़ी स्क्रीन और दमदार बैटरी बैकअप की सुविधा के साथ बाजार में उतारा गया है। 7-इंच की एचडी प्लस डिस्पले और 6000 एमएएच की बैटरी के साथ पेश किया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 12 May 2021, 8:29 AM IST

Lava launches budget phone with big display, battery

Lava launches budget phone with big display, battery

नई दिल्ली। कोविड-19 की दूसरी लहर के बीच ऑनलाइन एजुकेशन का समर्थन करने के लिए घरेलू स्मार्टफोन ब्रांड लावा ने मंगलवार को एक नया स्मार्टफोन जेड 2 मैक्स लॉन्च किया, जो बड़ी स्क्रीन और दमदार बैटरी बैकअप की सुविधा के साथ बाजार में उतारा गया है। 7-इंच की एचडी प्लस डिस्पले और 6000 एमएएच की बैटरी के साथ पेश किया गया स्मार्टफोन लावा के ई-स्टोर और प्रमुख ऑनलाइन एवं ऑफलाइन चैनलों पर 7,799 रुपए की कीमत में उपलब्ध है।

डिजिटल एजुकेशन में बदलाव
लावा इंटरनेशनल के प्रोडक्ट हेड तेजिंदर सिंह ने एक बयान में कहा, जेड2 मैक्स के साथ, हम लावा में यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि प्रत्येक छात्र को उचित शिक्षा मिले और भविष्य में राष्ट्र के विकास में उसका योगदान हो। सिंह ने कहा, इसके अलावा यहां ऑनलाइन शिक्षा रहने वाली है यह और भारत में शिक्षा प्रणाली का एक अभिन्न अंग होगा। छात्रों ने डिजिटल शिक्षण में बदलाव करना शुरू कर दिया है, जो उन्हें और अधिक व्यक्तिगत बनाने के साथ-साथ इंटरैक्टिव बनाने की अनुमति देता है और उन्हें बेहतर तरीके से समझने में मदद करता है।

यह भी पढ़ेंः-Petrol Diesel Price Today : दिल्ली में 92 रुपए के पार हुआ पेट्रोल, डीजल की कीमत में 25 पैसे का इजाफा

किस तरह के हैं फीचर्स
स्मार्टफोन एक ड्यूअल रियर कैमरा सेटअप को स्पोर्ट करता है, जिसमें 13 मेगापिक्सल प्लस 2 मेगापिक्सल सेंसर शामिल है। यह फोन मीडियाटेक हेलियो प्रोसेसर पर चलता है और 2 जीबी डीडीआर 4एक्स रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। फोन में इनबिल्ट बॉक्स स्पीकर हैं, जो काफी तेज और स्पष्ट ऑडियो प्रस्तुत करते हैं।

काफी विचार के बाद किया गया डिजाइन
सिंह ने कहा, टीम ने उत्पाद पर काफी विचार-मंथन किया है और इसे इस तरह से डिजाइन किया है कि इसका उपयोग डिजिटल शिक्षा के साथ-साथ ऑनलाइन उपभोग की जाने वाली सामग्री के लिए भी किया जा सके। उन्होंने कहा, फोन एक पूर्ण पैकेज है और एक उत्कृष्ट उपयोगकर्ता अनुभव प्रदान करता है, जो स्टॉक एंड्रॉएड द्वारा इन्हांस्ड है।