मई में कितना महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल
चार दिन में पेट्रोल और डीजल की कीमत में 1.75 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा का इजाफा देखने को मिल चुका है। पहले बात पेट्रोल की करें तो दिल्ली में पेट्रोल 1.65 रुपए, कोलकाता में 1.54 रुपए, मुंबई में 1.53 रुपए और चेन्नई में 1.43 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिल चुकी है। जबकि डीजल में ज्यादा इजाफा देखने को मिला है। देश की राजधानी दिल्ली में डीजल 1.88 रुपया, कोलकाता में 1.84 रुपया, मुंबई में 1.94 रुपया और चेन्नई में 1.74 रुपए प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिल चुका है।