7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

24 अक्टूबर को Samsung Galaxy A9s होगा लॉन्च, जानिए फीचर्स

Samsung अपने नए स्मार्टफोन Galaxy A9s को 24 अक्टूबर को लॉन्च करने जा रहा है। इस फोन को चीन में पहली बार पेश किया जाएगा।

2 min read
Google source verification
samsung

24 अक्टूबर को Samsung Galaxy A9s होगा लॉन्च, जानिए फीचर्स

नई दिल्ली: Samsung अपने नए स्मार्टफोन Galaxy A9s को 24 अक्टूबर को लॉन्च करने जा रहा है। इस फोन को चीन में पहली बार पेश किया जाएगा। इसकी जानकारी GizmoChina ने अपनी रिपोर्ट में दी है। यह इस फोन का ऑफिशियल पोस्टर देखा गया है, जहां इसे Galaxy A9 (2018) बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Xiaomi Black Shark 2 कल होगा लॉन्च, जानिए कीमत व फीचर्स

samsung Galaxy A9s को चीन में भारतीय समयानुसार 4 बजे लॉन्च किया जाएगा। इस दौरान इस फोन की भारत में क्या कीमत होगी इसकी भी जानकारी मिलेगी। फिलहाल यह साफ नहीं है कि भारत में इस स्मार्टफोन को Galaxy A9 (2018) या फिर Galaxy A9s के नाम से पेश किया आएगा।

यह भी पढ़ें- 1 नवंबर को Redmi Note 6 Pro भारत में होगा लॉन्च, जानिए कीमत व फीचर्स

Samsung Galaxy A9s के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.3 इंच की SAMOLED स्क्रीन दिया जाएगा, जिसका रिजॉल्यूशन 1080 x 2220 पिक्सल हो सकता है। इस हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोन एंड्रॉइड 8.1 ओरियो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। इस स्मार्टफोन को दो रैम वेरिएंट में पेश किया जाएगा। इसमें 6GB व 8GB रैम वेरिएंट शामिल हैं। वही 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया जाएगा, जिसे जरूरत पड़ने पर एसडी कार्ड के जरिए बढ़ा भी जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Jio के 1,699 रुपये वाले प्लान पर भारी पड़ेगा BSNL का 1,097 वाला रिचार्ज, साल भर मिलेगा अनलीमिटेड डेटा

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में दो कैमरे दिए गए हैं, जिसमें पहला कैमरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और दूसरा 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है। वहीं सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 24 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। फोन में पावर के लिए 3800mAh की बैटरी दी गयी है। Galaxy A9s स्मार्टफोन में सैमसंग के प्री-लोडिड एप्स होंगे। यह फोन कंपनी का डिजिटल असिस्टेंट Bixby सपोर्ट करेगा। इस फोन के बैक में फिंगरप्रिंट स्कैनर्स दिया जाएगा।