फोटोग्राफी की बात करें तो Redmi Note 6 Pro कंपनी का पहला स्मार्टफोन है जिसमें चार कैमरे दिए गए हैं। फोन में रियर दो कैमरे दिए गए हैं, जिसमें पहला कैमरा 12 मेगापिक्सल और दूसरा 5 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर दिया जाएगा। वहीं फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का पहला और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया जाएगा। Redmi Note 6 Pro में पावर के लिे 4000mAh बैटरी दी जाएगी। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ व जीपीएस जैसे बेहतरीन फीचर्स दिए मिलेंगे। फोन का डाइमेंशन 157.9 x 76.38 x8.2 मिलीमीटर है।