
Flipkart पर इन दिनों सेल चल रही है जिसके तहत आप स्मार्टफोन पर काफी तगड़ी बचत कर सकते हैं। अगर आप इस समय एक नया मोबाइल फोन खरीदने का विचार कर रहे हैं तो मौका आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है। फ्लिप्कार्ट पर Samsung Galaxy F22 पर काफी अच्छा ऑफर दिया जा रहा है साथ ही एक्सचेंज ऑफर भी आपको मिलेगा। यह एक मिड रेंज स्मार्टफोन है जोकि कई अच्छे फीचर्स से लैस है। 6000mAh बैटरी दमदार बैटरी से लेकर 48MP का कैमरा सेटअप आपको इस फोन में देखने को मिलेगा । आइये जानते हैं इस फोन पर मिलने वाले ऑफर्स के बारे में।
Samsung Galaxy F22 की कीमत और ऑफर्स
अगर आप फ्लिप्कार्ट से Samsung Galaxy F22 को खरीदते हैं तो इस फ़ोन पर कुछ अच्छे ऑफर्स दिए जा रहे हैं। इस फोन की कीमत वैसे तो 14,999 रुपये है लेकिन 4000 रुपये के डिस्काउंट के बाद यह फोन बिक्री के लिए सिर्फ 10,999 रुपये की कीमत में उपलब्ध है। इतना ही नहीं इस फोन पर 10,450 रुपये तक एक्सचेंज ऑफर भी चल रहा है जिसके बाद इस फोन की इफेक्टिव कीमत 549 रुपये बनती है जोकि काफी तगड़ी बचत ऑफर है । इसके अलावा Axis Bank Credit Cards से इस फोन को खरीदने पर 10 फीसदी का डिस्काउंट भी मिलेगा। तो ऐसे में इस फोन को खरीद कर आप न सिर्फ पैसे की बचत कर सकते हैं बल्कि एक अच्छा डिवाइस भी खरीद सकते हैं। यह भी पढ़ें: Xiaomi 12 Pro भारत में 27 अप्रैल को होगा लॉन्च, मिल सकते हैं कई फ्लैगशिप फीचर्स
Samsung Galaxy F22 के फीचर्स
Samsung Galaxy F22 में 6.4 इंच के HD Plus सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलता है और इसका डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz है।फोटोग्राफी और वीडियो के लिए नए Galaxy F22 के रियर में चार कैमरे का सेटअप मिलता है जिनमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है, वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल है, तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। इसके अलावा सेल्फी के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।इस फोन में मीडियाटेक हीलियो G80 प्रोसेसर लगा पावर के लिए इस फोन में 6000mAh की बैटरी है जो 25W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, ब्लूटूथ v5, NFC जैसे फीचर्स मिलेंगे। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। यह फोन एंड्रॉयड 11 बेस्ड One UI 3.1 पर काम करता है।
Published on:
24 Apr 2022 11:09 am
बड़ी खबरें
View Allमोबाइल
गैजेट
ट्रेंडिंग
