रिपोर्ट्स के मुताबिक Xiaomi 12 Pro में 6.73 इंच की WQHD+ E5 एमोलेड डिस्प्ले मिल सकता है जिसका रिजॉल्यूशन 1440x3200 पिक्सल है। इतना ही नहीं इस डिस्प्ले की ब्राइटनेस 1,500 निट्स होगी। डिस्प्ले की सेफ्टी के लिए गोरिल्ला ग्लास विक्टस मिलेगा। इसमें लो टेंपरेचर पॉलीक्रिस्टलाइन ऑक्साइड (LTPO) बैकप्लेन टेक्नोलॉजी भी मिलने की उम्मीद है । परफॉरमेंस के लिए इस फोन में स्नैपड्रैगन Snapdragon 8 Gen 1 प्रोसेसर दिया जाएगा । यह फोन 12GB LPDDR5 रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आ सकता है। यह फोन MIUI 13 पर चलेगा। इसमें 4600mAh की बैटरी है जिसके साथ 120W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। इसके साथ भी 50W की वायरलेस और 10W की रिवर्स चार्जिंग का भी सपोर्ट भी मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6E, ब्लूटूथ v5.2, GPS/A-GPS, NFC, इंफ्रारेड (IR) और USB टाईप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे।