फोटोग्राफी के लिए इस फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। फोन के बैक पर प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर एफ/1.7 है। सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का है, एफ/1.9 अपर्चर वाला है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए एफ/1.9 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। दोनों ही तरफ फ्लैश भी मौजूद है। स्मार्टफोन फेसियल रिकग्निशन के साथ आता है। पावर के लिए इस फोन में 3500 एमएएच की बैटरी दी गई है। साथ ही 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ और 3.5mm का हेडफोन जैक मौजूद है। यह स्मार्टफोन फेसियल रिकग्निशन के साथ आता है।