LG 20LB452A 20inch TV: इस टीवी में 20 इंच का एलईडी डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन (1366x768 पिक्सल) है। वहीं, इसका अस्पेक्ट रेशियो 16:9 है। इस टीवी में 178 डिग्री का वाइड एंगल व्यू दिया गया है। इस डिवाइस का डायमेंशन 467 x 278 x 52.7 मिलीमीटर है। टीवी में आपको 10 वॉट के 2 स्पीकर्स मिलते हैं। इसका वजन 2.3 किलोग्राम है। इसके कीमत की बात की जाए तो इसे पेटीएम मॉल पर 9,180 रुपये में खरीदा जा सकता है।