
आज फ्लैश सेल के लिए उपलब्ध होंगे Redmi Note 7 और Note 7 Pro, इस कार्ड पर मिल रहा डिस्काउंट
नई दिल्ली: इसी साल लॉन्च हुए Xiaomi के दो स्मार्टफोन redmi note 7 Pro और Redmi Note 7 को आज फिर से फ्लैश सेल के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। इन स्मार्टफोन्स को ग्राहक ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट ( Flipkart ) औरMi.com से खरीद सकते हैं। दोनों ही स्मार्टफोन आज दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे। इनमें से Note 7 Pro कंपनी की पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है।
Redmi Note 7 और Note 7 Pro कीमत और ऑफर्स
भारत में Redmi note 7 के 3 जीबी रैम व 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज की कीमत 9,999 रुपये और 4 जीबी रैम व 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज की कीमत 11,999 रुपये है। वहीं, Redmi Note 7 Pro के 4 जीबी रैम व 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज की कीमत 13,999 रुपये है। जबकि 6 जीबी रैम व 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। इसके साथ मिल रहे ऑफर्स की बात करें तो एचडीएफसी ( HDFC ) बैंक के कार्ड से ईएमआई पर फोन लेने पर 5% (500 रुपये) डिस्काउंट मिलेगा। वहीं, एक्सिस ( Axis ) बैंक के बज क्रेडिट कार्ड पर भी 5% अतिरिक्त छूट का फायदा उठाया जा सकता है।।
Redmi Note 7 Pro स्पेसिफिकेशंस और कैमरा
इसमें 6.3 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है और इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5.9 है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए 5 गोरिल्ला ग्लास का बैक व फ्रंट में इस्तेमाल किया गया है। फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में दो कैमरा दिया गया है। पहला Sony MIX586 सेंसर के साथ 48 मेगापिक्सल और दूसरा 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में पावर के लिए 4000Mah की बैटरी दी गयी है। एक बार चार्ज करने पर फोन की बैटरी 2 दिन का पावर बैकअप देगी।
Redmi Note 7 स्पेसिफिकेशंस और कैमरा
इस हैंडसेट में 6.3 इंच का डिस्प्ले दिया गया है और इसमें वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है और स्मार्टफोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोन में पावर के लिए 4000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी 2 दिन चलती है। फोन क्वॉलकॉम क्विक चार्ज 4.0 सपॉर्ट करता है। इसमें हेडफोन जैक फीचर भी दिया गया है। Redmi Note 7 के रियर में दो कैमरा दिया गया है। इसमें पहला कैमरा 12 मेगापिक्सल और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Published on:
06 Apr 2019 11:32 am
बड़ी खबरें
View Allमोबाइल
गैजेट
ट्रेंडिंग
