शाओमी की इस सेल में ग्राहकों के लिए Mi Flash Sale और Mystery Box सेल का भी आयोजन किया गया है। तीन दिनों की इस सेल में Mi Flash Sale को हर दिन दोपहर 2 बजे आयोजित किया जा रहा है, जहां मात्र 1 रुपये में कंपनी के किसी भी डिवाइस को खरीदा जा सकता है। कल की इस फ्लैश सेल में Poco F1 को मात्र 1 रुपये में खरीदने का मौका मिला था। इसी तरह आज की आखिरी इस फ्लैश सेल में Mi LED TV 4A PRO और Mi Sports Bluetooth Earphone को मात्र 1 रुपये में खरीदा जा सकता है। इन दोनों डिवाइस की वास्तविक कीमत 1,499 और 12,999 रुपये है।