P30 Lite के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.15 इंच का फुल HD + डिस्प्ले है, जिसका अस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। कंपनी ने इसे LCD पैनल के साथ उतारा है। इसमें Kirin 710 SoC का इस्तेमाल किया गया है और फोन एंड्रॉइड पाई ओएस पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक में तीन कैमरे दिए गए हैं, जिसमें पहला 24MP, दूसरा 8MP और तीसरा 2MP का कैमरा है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का कैमरा दिया गया है। फोन में पावर के लिए 3,340mAh की बैटरी दी गयी है। फिलीपींस में P30 Lite की कीमत PHP 16,990 (करीब 22,200 रुपये) रखी गयी है। ग्राहकों को फोन मिडनाइट ब्लैक, पीकॉक ब्लू और पर्ल वाइट कलर में उपलब्ध होगा।