ट्विटर (Twitter) को दुनिया में सबसे ज़्यादा इस्तेमाल होने वाले सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म्स में से एक माना जाता है। दुनियाभर में ट्विटर को इस्तेमाल करने वाले यूज़र्स बड़ी तादाद में हैं। ट्विटर सिर्फ पॉपुलर ही नहीं, प्रभावी भी है। इसके इसी प्रभाव को देखते हुए पिछले साल 27 अक्टूबर को एलन मस्क (Elon Musk) ने ट्विटर को खरीद लिया था। ट्विटर का टेकओवर करने के लिए एलन को 44 बिलियन डॉलर्स की बड़ी रकम खर्च करनी पड़ी थी। ट्विटर को खरीदने के बाद से ही एलन ने साफ कर दिया था कि वह ट्विटर में कई नए फीचर शामिल करेंगे। अब हाल ही में ट्विटर में एक और नया फीचर शामिल हो गया है जिसकी जानकारी खुद एलन ने दी।