सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) को दुनिया में सबसे पॉपुलर और ज़्यादा इस्तेमाल होने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में से एक माना जाता है। दुनियाभर में बड़ी संख्या में लोग ट्विटर का इस्तेमाल करते हैं। इतना ही नहीं, ट्विटर का प्रभाव भी दुनियाभर में देखने को मिलता है। पिछले साल 27 अक्टूबर को एलन मस्क (Elon Musk) ने 44 बिलियन डॉलर्स की बड़ी रकम खर्च करते हुए ट्विटर को खरीद लिया था। ट्विटर का टेकओवर करने के बाद से अब तक एलन ट्विटर में कई बदलाव कर चुके हैं और इसके लिए कई बड़े फैसले ले चुके हैं। हाल ही में एलन ने ट्विटर के लिए एक और बड़ा फैसला लिया है जिसकी जानकारी उन्होंने खुद दी है।