10 सितंबर को Apple iPhone 11, iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max को लॉन्च किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनमें से दो iPhones ट्रिपल कैमरा सिस्टम के साथ आ सकते हैं। इसके अलावा एप्पल इस सीरीज में 6.1-इंच की डिस्प्ले दे सकता है, जो मौजूदा iPhone XS Max में शामिल 5.8-इंच डिस्प्ले से बड़ी होगी।