नई दिल्ली: रियलमी 5 को आज रात 8 बजे फिर से सेल के लिए लगाया जाएगा। ग्राहक फोन को Flipkart और Realme.com से खरीद सकते हैं। इस फोन को दोपहर 12 बजे भी सेल के उपलब्ध कराया गया था, जहां चंद मिनटों में हैंडसेट आउट ऑफ स्टॉक हो गया। ऑफर्स की बात करें तो MobiKwik की तरफ से 10 फीसदी का सुपर कैश यानी 1500 का कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा जियो यूजर्स को 7,000 रुपये का बेनिफिट मिलेगा। वहीं Paytm UPI की ओर से 2,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा।