फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा एफ/1.78 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल, सेकेंडरी कैमरा एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल और तीसरा कैमरा एफ/2.4 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 25 मेगापिक्सल का पॉप-अप फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिसका अपर्चर एफ/2.0 है। पावर के लिए फोन में 3940 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।