12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

16 जुलाई को Vivo Z1 Pro की दूसरी सेल, 750 रुपये का मिलेगा कैशबैक

Vivo Z1 Pro की दूसरी सेल क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर का इस्तेमाल एंड्रॉयड पाई पर रन करता है फोन

2 min read
Google source verification
Vivo Z1 Pro

16 जुलाई को Vivo Z1 Pro की दूसरी सेल, 750 रुपये का मिलेगा कैशबैक

नई दिल्ली: vivo z1 pro की दूसरे सेल का आयोजन फ्लिपकार्ट ( Flipkart ) और कंपनी की साइट Vivo.com पर 16 जुलाई को दोपहर 12 बजे किया गया है। पहली सेल के दौरान हैंडसेट चंद मिनटों में आउट ऑफ स्टॉक हो गया। इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।

Vivo Z1 Pro स्पेसिफिकेशन

इस स्मार्टफोन में 6.53 इंच फुल HD+ डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रिजॉल्यूशन ( 2340x1080 ) पिक्सल है और 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो है। फोन एंड्रॉयड पाई पर रन करता है।बता दें कि Vivo, PUBG Mobile Open Club championship 2019 का आधिकारिक टाइटल स्पोंसर है। इसी के साथ भारतीय टीम के सभी 16 सदस्य यह गेम Vivo Z1 Pro पर खेल रहे हैं। PUBG ही नहीं किसी भी हैवी गेम को खेल सकते हैं।

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए फोन के फ्रंट में f.02 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का इन-डिस्प्ले कैमरा दिया जाएगा। वहीं रियर में तीन कैमरे दिए गए हैं, जिसमें पहला 8 मेगापिक्सल, दूसरा 16 मेगापिक्सल और तीसरा 2 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। फोन में पावर के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी जो 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। कंपनी का दावा है कि 40 घंटे तक लगातार बात कर सकते हैं और 7 घंटे तक लगातार हैवी गेम खेल सकते हैं।

यह भी पढ़ें- 19 जुलाई Oppo K3 भारत में होगा लॉन्च, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और पॉप-अप सेल्फी कैमरा मौजूद

कीमत

Vivo Z1 Pro को भारत में अलग-अलग कलर वेरिएंट में पेश किया गया है। कंपनी ने इस फोन को 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट, 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट और 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट में उतारा है। इनकी कीमत क्रमश: 14,990 रुपये, 16,990 रुपये और 17,990 रुपये रखी गयी है।ICICI बैंक के क्रेडिट व डेबिट कार्ड से फोन का भुगतान करने पर 750 रुपये का डिस्काउंट ऑफर भी मिल रहा है।