
3GB रैम के साथ Voto V9 भारत में लॉन्च, 6,000 रुपये है कीमत
नई दिल्ली: Voto Mobiles ने भारत में अपना नया स्मार्टफोनVoto V9 लॉन्च किया है। इसकी कीमत 6,999 रुपये रखी गयी है। इस स्मार्टफोन को देश के किसी भी बड़े रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं। सिक्योरिटी के लिए फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस आईडी अनलॉक का फीचर्स है। Voto V9 एंड्रॉइड ओरियो 8.1 पर रन करता है।
Voto V9 में 5.85-इंच HD डिस्प्ले है और quad-core processor का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा फोन में 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज दी गयी है। Voto V9 एंड्रॉइड ओरियो 8.1 पर रन करता है। ये स्मार्टफोन 22 भाषाओं को सपोर्ट करता है। ग्राहक इस फोन को ब्लैक कलर वेरिएंट में खरीद सकते हैं।
फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक में दो कैमरा दिया गया है। इसमें पहला सेंसर 13 मेगापिक्सल और दूसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। पावर के लिए VOTO V9 में कंपनी ने 3000 mAH की बैटरी दी है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Dual 4G VoLTE+VoLTE का ऑप्शन है।
Published on:
10 Apr 2019 03:33 pm
बड़ी खबरें
View Allमोबाइल
गैजेट
ट्रेंडिंग
