नई दिल्ली: अक्सर ऐसा होता है कि इंटरनेट से जुड़ा बहुत जरूरी काम मोबाइल पर कर रहे होते हैं और उस वक्त किसी का फोन आ जाता है, जिससे वो काम रुक जाता है या डाउनलोडिंग फेल हो जाती है। ऐसे में कई बार गुस्सा भी आता है कि इस फोन कॉल को भी अभी ही आना था तो कई बार सामने वाले के कॉल को कट कर देते हैं। ऐसा करने से दूसरा व्यक्ति नाराज भी हो जाता है। इसी नाराजगी से बचने के लिए आज हम कुछ आसान टिप्स देेंगे जिसकी मदद से आप इंटरनेट यूज करने के दौरान सभी कॉल को बंद कर सकते हैं यानी इंटरनेट का जब इस्तेमाल करेंगे तो उस वक्त आपको कोई काल नहीं कर सकेगा और आप आराम से इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकेंगे।