नई दिल्ली: भारतीय फोन मार्केट में 4 साल पहले कदम रख चुकी Xiaomi आज ग्राहकों को बेहद ही सस्ते स्मार्टफोन उपलब्ध करवा रही है, ऐसे में अब कंपनी ने भारत में अपने 4 साल पूरे होने के मौके पर ग्राहकों को तोहफा देने का मन बना लिया है जिसके तहत कंपनी अब भारतीय ग्राहकों को 4 रुपये में अपने स्मार्टफोन उपलब्ध करवाएगी। जी हां कंपनी ने Xiaomi 4th Mi anniversary Sale की घोषणा अपनी आधिकारिक वेबसाइट Mi.com पर कर दी है। यह सेल 10 जुलाई से लेकर 12 जुलाई तक चलने वाली है।