इस सेल में खरीदारी करने वाले ग्राहकों को SBI क्रेडिट कार्ड के जरिए भुगतान करने पर 500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। लेकिन इस ऑफर का फायदा ग्राहक कम से कम 7,500 रुपये की शॉपिंग पर ही उठा सकते हैं। इसके अलावा पेटीएम के जरिए कम से कम 8,999 रुपये की खरीदारी करने पर ग्राहक 500 रुपये कैशबैक का फायदा उठा सकते हैं। साथ ही यूज़र्स के पास कंपनी के ऑफिशल ऐप और वेबसाइट पर गेम खेलकर भी Mi Max 2 और Redmi Y 2 समेत कई दूसरी डिवाइसेज़ जीतने का मौका होगा। इस सेेल में ग्राहक मी बॉडी कंपोज़िशन स्केल और मी बैंड 2 को 3798 रुपये की जगह 1,999 रुपये में खरीद पाएंगे। जो कॉम्बो ऑफर के तहत शाम 6 बजे दिया जाएगा। इसके अलावा भी कंपनी के कई स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट दिया जाएगा।