फोटोग्राफी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ दिया गया है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G VoLTE, वाईफाई 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ 4.2, GPS + GLONASS दिया गया है। वहीं, पावर बैकअप के लिए फोन में 3,000mAh की बैटरी है। साथ ही यह डिवाइस ऐंड्रॉयड ओरियो 8.1 आधारित मीयूआई 9 के साथ आता है।