नई दिल्ली: Xiaomi ने अपने नए बजट रेंज स्मार्टफोन Redmi 8A को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में पेश किया गया है। इसके 2 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,499 रुपये है। वहीं, 3 जीबी रैम व32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपये है। कीमत के हिसाब से दोनों ही वेरिएंट में 500 रुपये का अंतर है। फोन को बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट ( Flipkart ) और mi.com पर 29 सितंबर को दोपहर 11.59 मिनट पर उपलब्ध कराया जाएगा।