इस स्मार्टफोन को तीन वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया है। इसके 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 8,990 रुपये, 3 जीबी रैम व64 जीबी स्टोरेज की कीमत 9,990 और 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 10,990 रुपये है। इस फोन के स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। ग्राहक फोन को इलेक्ट्रिक ब्लू और थंडर ब्लैक कलर ऑप्शन पर खरीद सकेंगे। स्मार्टफोन को बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट अमेजन ( Amazon ) और कंपनी की साइट पर 29 सितंबर से उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ मिल रहे लॉन्चिंग ऑफर्स की बात करें तो एसबीआई बैंक के डेबिट कार्ड से भुगतान करने पर 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा जियो की तरफ से 6,000 रुपये का बेनिफिट मिल रहा है। साथ ही फोन को नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है।