स्मार्टफोन में 64 जीबी इनबिल्ट मेमोरी दी गई है जिसको माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (128 जीबी) तक बढ़ा सकते हैं। नूबिया वी18 में 4000 एमएएच की बैटरी है। कंपनी ने कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस और ग्लोनास जैसे फीचर्स दिए हैं। इस स्मार्टफोन में एक्सीलेरोमीटर, कंपास, एम्बियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। इसमें पीछे की तरफ फिंगरप्रिंट सेंसर है। नूबिया वी18 एक स्लिम स्मार्टफोन है जिसका कुल वजन 170 ग्राम है।