8 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये स्मार्टफोन आ रहे 40 मेगापिक्सल कैमरे के साथ, जानिए और क्या है खास

Huawei की P20 सीरीज के तहत आ रहे हैं ये 40एमपी कैमरे वाले फोन
2 min read
Google source verification

•

image

Anil Kumar

•

Mar 22, 2018

Huawei P20

चीन की मोबाइल फोन बनाने वाली कंपनी Huawei अब जल्द ही अपनी P20 स्मार्टफोन सीरीज के तहत तीन नए हैंडसेट्स लेकर आ रही है। इन तीनों ही हैंडसेट्स की सबसे खास बात इनमें दिया जा रहा 40 मेगापिक्सल का कैमरा है। दरअसल इन हैंडसेट्स में तीन कैमरे और दिए जा रहे हैं जो कुल मिलाकर 40 मेगापिक्सल के होते हैं। कंपनी इन स्मार्टफोन्स को 27 मार्च को लॉन्च करने जा रही है।


इस फोन में 40 मेगापिक्सल मोनोक्रोम सेंसर के साथ होगा। इसके अलावा इस फोन में 8 मेगापिक्सल का टेलिफोटो कैमरा और 20 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा दिया जा रहा है। इसके अलावा फोन में 6 जीबी रैम और एंड्रॉयड 8.1 आॅपरेटिंग सिस्टम दिया जा रहा है।


Huawei P20 Pro स्मार्टफोन में 3 रियर कैमरे हैं। माना जा रहा है कि इनमें एक ही कैमरा 40 मेगापिक्सल का भी दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें 5x हाइब्रिड जूम भी दिया जा सकता है। Huawei P20 Pro कैमरे में स्लो मोशन फीचर भी दिया जा सकता है। इस कैमरे के जरिए आप 720 पी पर स्लो मोशन वीडियोज शूट कर सकते हैं। इस फोन फ्रंट कैमरे के तौर पर 24 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जा सकता है।

Lenovo ने लॉन्च किए K5 और K5 Play स्मार्टफोन, जानिए क्या है इनमें खास

चीन की मोबाइल फोन बनाने वाली कंपनी Lenovo ने अपने दो नए स्मार्टफोन K5 और K5 Play लॉन्च किए हैं। ये दोनों ही कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स हैं। इस दोनों ही स्मार्टफोन्स में ड्यूल रियर कैमरे दिए गए हैं। इसके अलावा इनमें फेस अनलाॅक फीचर भी दिए गए हैं। लेनोवो के5 को एलिफ ब्लू, स्पेस ग्रे और स्टार ब्लैक कलर तथा लेनोवो के5 प्ले को जैज ब्लू, मॉडर्न गोल्ड और पंक ब्लैक कलर में उपलब्ध कराया जा रहा है। फिलहाल इन दोनों हैंडसेट्स को एक्सक्लूसिव तौर पर चीन में लांच किया गया है तथा इनके लिए प्री-बुकिंग शुरू हो गयी है। माना जा रहा है कि अब जल्द ही इसे भारत में भी लॉन्च किया जाएगा।