25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शस्त्र लाइसेंस को लेकर चलेगा अभियान, इन लोगों के लाइसेंस होंगे निरस्त

Highlights - त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर तैयारियां शुरू - आईजी ने सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को जारी किए निर्देश - शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई शुरू करने के भी दिए निर्देश
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

lokesh verma

•

Updated: 23 Nov 2020, 4:44 PM IST

arms.jpg

मुरादाबाद. त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को पुलिस महानिरीक्षक रमित शर्मा ने मंडल के पांचों जिलों के पुलिस अधीक्षकों के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की। आईजी रमित शर्मा ने पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए कि सभी जिलों के टॉप टेन अपराधियों की लिस्ट बनाकर जेल भेजा जाए। इसके साथ ही अभियान चलाकर असामजिक तत्वों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई शुरू की जाए।

यह भी पढ़ें- सीएम योगी को बम से उड़ाने की धमकी के बाद एक्शन मोड में आई यूपी पुलिस

इस दौरान आईजी रमित शर्मा ने कहा कि हर स्थिति में प्रत्येक अपराधी सलाखों केे पीछे होना चाहिए। पुलिस इस काम में किसी भी तरह की कोई लापरवाही न बरते, यह भी सुनिश्चित किया जाए। कार्यालय सभागार में बैठक के दौरान आईजी ने कहा कि सभी जिलों के पुलिस कप्तान अभियान चलाकर अपराधियों के विरूद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करें। साथ ही उन्होंने कहा कि पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुसार अवैध शराब की बिक्री को रोकने के लिए आबकारी विभाग के साथ टीम गठित कर कड़ी कार्रवाई करें।

समीक्षा बैठक के दौरान आईजी विशेष अभियान चलाकर असामाजिक तत्वों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त कराने की कार्रवाई के निर्देश भी दिए, ताकि ऐसे लोग आगामी चुनाव में किसी तरह की बाधा न उत्पन्न कर सकें। इस दौरान एसएसपी मुरादाबाद प्रभाकर चौधरी, एसपी रामपुर शगुन गौतम, एसपी बिजनौर डॉ. धर्मवीर सिंह, एसपी सम्भल यमुना प्रसाद और एसपी अमरोहा डॉ. विपिन ताडा मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- यूपी के कई हिस्सों में अवैध शराब के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, दो दिसम्बर तक चलेगा विशेष अभियान