25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम योगी को बम से उड़ाने की धमकी के बाद एक्शन मोड में आई यूपी पुलिस

Highlights- सीएम योगी को 21 मई के बाद फिर मिली मारने की धमकी - यूपी पुलिस ने आरोपी को सुशांत गोल्फ सिटी से दबोचा - पुलिस ने नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

lokesh verma

•

Updated: 23 Nov 2020, 3:29 PM IST

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) को एक बार फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिली है। डायल 112 (Dial 112) पर मैसेज के जरिये मिली धमकी में सीएम योगी के लिए अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल एक्शन मोड में आ गई। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की और कुछ देर बाद आरोपी को सुशांत गोल्फ सिटी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल और सिम कार्ड भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी नाबालिग है, जिसे पूछताछ के बाद बाल सुधार गृह भेजा गया है।

यह भी पढ़ें- 1 दिसंबर से दोबारा साप्ताहिक बंदी का बड़ा फैसला, बाजार बंद होने का समय भी निर्धारित

दरअसल, पहले 21 मई 2020 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी गई थी। उस दौरान भी यूपी पुलिस के डायल 112 मुख्यालय में एक वॉट्सऐप मैसेज भेजा गया था। उस मैसेज में लिखा था कि सीएम योगी को मैं बम से मारने वाला हूं। वह (एक समुदाय विशेष का नाम) की जान का दुश्मन है। उस दौरान भी पुुलिस ने आरोपी कमरान को कुछ घंटों में ही दबोच लिया था। कामरान के गिरफ्तार होते ही यूपी पुलिस की सोशल मीडिया हेल्प डेस्क पर मुंबई से एक और धमकी आई थी, जिसमें गिरफ्तार किए गए कामरान को नहीं छोड़ने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई थी।

धमकी मिलते ही यूपी एटीएस ने महाराष्ट्र एटीएस की मदद से 20 साल के फैसल को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार, वह दारुसलम कॉलोनी नासिक का निवासी था। 21 मई 2020 के बाद अब लखनऊ से ही सीएम योगी काे एक नाबालिग ने अपशब्दों के साथ जान से मारने की धमकी दी थी, जिसे पुलिस ने कुछ ही देर में गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया।

यह भी पढ़ें- Hathras Case: पीड़ित परिवार की सुरक्षा में रोजाना लाखों रुपए खर्च कर रही योगी सरकार