26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

1 दिसंबर से दोबारा साप्ताहिक बंदी का बड़ा फैसला, बाजार बंद होने का समय भी निर्धारित

Highlights - कोरोना संक्रमण के फैलने की आशंका के चलते लिया फैसला - 30 नवंबर तक देर रात को बाजार खोलने की छूट - बाजार खोलने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

lokesh verma

•

Updated: 23 Nov 2020, 1:15 PM IST

market-closed.jpg

आगरा. कोरोना के एकाएक बढ़ते मामलों को देखते हुए जहां शादी-समारोह में अतिथियाें की संख्या कम कर दी गई है, वहीं अब एक दिसंबर से दोबारा बाजारों में साप्ताहिक बंदी का निमय लागू हो जाएगा। 30 तारीख के बाद से रात नौ बजे के बाद बाजार नहीं खोले जा सकेंगे।

यह भी पढ़ें- Corona Update: नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, बॉर्डर पर 7 संक्रमित समेत 171 नए केस मिले

एडीएम सिटी डॉ. प्रभाकांत अवस्थी का कहना है कि सरकार ने 30 नवंबर तक साप्ताहिक बंदी नहीं लगाने के आदेश जारी किए थे, जिसके चलते बाजारों को सुबह नौ बजे से लेकर रात नौ बजे तक खोला जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह मियाद सात दिन बाद समाप्त हो जाएगी। इसके बाद 30 नवंबर से दोबारा बाजारों में साप्ताहिक बंदी की जाएगी। उन्होंने बताया कि नई व्यवस्था के तहत रात नौ बजे तक सभी बाजारों को बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद देर रात तक अगर कोई बाजार खुला मिलेगा तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए थाना स्तर पर जांच कमेटियाें की व्यवस्था की जाएगी।

ना सोशल डिस्टेंस और ना ही लगाए जा रहे मास्क

एडीएम सिटी का कहना है कि देर रात तक रेस्टोरेंट, होटल और बार में पार्टियां आयोजित होने की सूचना मिल रही है। कई स्थानों पर न तो सोशल डिस्टेंस का पालन किया जा रहा है और न ही मास्क लगाए जा रहे हैं। इससे कोरोना संक्रमण बढ़ने की आशंका है।आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने साप्ताहिक बंदी को लेकर एडीएम सिटी और सिटी मजिस्ट्रेट बातचीत की। बातचीत के बाद उन्होंने बताया कि फिलहाल सात दिन मौजूदा व्यवस्था के तहत ही बाजार खोले जाएंगे। 30 नवंबर के बाद व्यवस्था बदलेगी और रात नौ बजे तक बाजार बंद कर दिए जाएंगे।

संक्रमण फैलने की आशंका

डीएम प्रभु एन सिंह का कहना है कि शादी-समारोह में कोराेना प्रोटोकॉल का पालन नहीं किए जाने से संक्रमण के फैलनेे की आशंका है। ऐसी सूचनाएं मिल रही हैं कि कई जगह समारोह से लौटने के बाद पूरा परिवार ही कोरोना पॉजिटिव हो गया है। इसके चलते स्थानीय स्तर पर शादी समारोह में अतिथियों की संख्या 100 कर दी है।

यह भी पढ़ें- Meerut में कोरोना का कहर: तीन दिन में 700 संक्रमित मिले, 8 लोग हारे जिंदगी की जंग

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग