26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Meerut में कोरोना का कहर: तीन दिन में 700 संक्रमित मिले, 8 लोग हारे जिंदगी की जंग

Highlights - नए सिरे से सख्ती पर मंथन में जुटा प्रशासन- Meerut मंडल में तेजी से फैल रहा Covid-19- Coronavirus की रिकवरी दर हुई 94.04 प्रतिशत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

lokesh verma

•

Updated: 23 Nov 2020, 10:30 AM IST

corona_update.jpg

shopping with coronavirus, safety and awareness

मेरठ. पश्चिम उत्तर प्रदेश के मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अब नए सिरे से सख्ती पर मंथन चल रहा है। इन जिलों में ही नहीं, बल्कि अन्य जिलों में भी कोरोना का संक्रमण दोबारा सिर उठाने लगा है। पिछले 24 घंटे के दौरान अकेले मेरठ में ही 247 केस मिल चुके हैं। पिछले तीन दिन में मेरठ में 700 मरीज कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैं। जबकि इस जानलेवा वायरस के कारण इन तीन दिन में 8 मरीजों को जान गंवानी पड़ी है। मेरठ में कोरोना संक्रमण से रिकवरी की दर 94.04 प्रतिशत है।

यह भी पढ़ें- Covid-19 : 24 घंटे में 2588 नए मामले, अब शादी में आने वालों का होगा कोरोना टेस्ट

पिछले 24 घंटे में मेरठ में 247, गाजियाबाद में 189, नोएडा में 171 मरीज मिल चुके हैं। कोरोना से मेरठ में 2, नोएडा, सहारनपुर, बुलंदशहर,गाजियाबाद में एक-एक मरीज की मौत हुई। मेरठ मंडल के नजदीक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के फिर पैर पसारने के बाद मेरठ, गाजियाबाद और नोएडा जैसे सीमावर्ती जिलों में संक्रमण बढ़ा है। प्रशासन ने इसे देखते हुए दिल्ली की सीमा से लगे जिलों में कोरोना टेस्टिंग बढ़ाने के साथ अस्पतालों में चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर जोर है। दिल्ली से आने वालों की रैंडम चेकिंग भी की जा रही है।

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कुल 1,75,128 सैंपल की जांच की गई। प्रदेश में होम आइसोलेशन में 10,902 लोग हैं। निजी चिकित्सालयों में 2356 मरीज इलाज करा रहे हैं। बाकी मरीज एल-1, एल-2 तथा एल-3 के सरकारी अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं। नवंबर में पॉजिटिविटी रेट 1.6 प्रतिशत है। सबसे अधिक पॉजिटिविटी रेट वाले जिले नोएडा, मेरठ, गाजियाबाद हैं।

स्वस्थ होने वालों की रफ्तार हुई सुस्त

इन जिलों में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने की रफ्तार सुस्त हुई है। जबकि कोरोना संक्रमितों की रफ्तार बढ़ रही है। मेरठ में लखनऊ से आई टीम कोरोना संक्रमण रोकने के उपायों पर मंथन कर रही है। मेरठ मंडलायुक्त अनिता सी मेश्राम भी पूरी तरह से मंडल के सभी जिलों में नजर रखे हुए हैं। वहीं, सीएमओ डाॅ. राजकुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिए जिले में सभी उपाय किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर रेंडम जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- कोरोना को लेकर अलार्मिग स्टेज पर मेरठ

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग