26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Corona Update: नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, बॉर्डर पर 7 संक्रमित समेत 171 नए केस मिले

Highlights- एक दिन में 155 डिस्चार्ज, जिले में अब तक 21,472 पॉजिटिव- 20,080 ने कोरोना को हराया, 1323 का इलाज जारी, अब तक 76 की मौत- दिल्ली बार्डर पर 147 लोगों की रेंडम टेस्टिंग, सात पॉजिटिव मिले
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

lokesh verma

•

Updated: 23 Nov 2020, 12:30 PM IST

Corona Update Delhi Report 360 Fresh covid cases today and 4 died

Corona Update: दिल्ली में बीते 24 घंटे में आए कोरोना के 360 नए केस, 4 मरीजों की गई जान

नाेएडा. गौतमबुद्ध नगर में कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन की कोशिशें अभी जमीन पर उतरती नहीं दिख रही हैं। गौतमबुद्ध नगर जिले में बीते 24 घंटे में 171 लोग कोविड-19 वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। जबकि कोरोना को हराने वाले 155 लोग अपने-अपने घरों को चले गए। इस बीच, कोरोना ने एक और व्यक्ति की जान ले ली। इसके साथ ही महामारी की चपेट में आकर जिले में मरने वालों की तादाद 76 हो गई है।

यह भी पढ़ें- Meerut में कोरोना का कहर: तीन दिन में 700 संक्रमित मिले, 8 लोग हारे जिंदगी की जंग

स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार की शाम जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 171 लोगों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमित लोगों का आंकड़ा 21,472 हो गया है। जबकि 155 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को चले गए। इस तरह जिले में अब तक कोरोना को परास्त करने वालों की संख्या 20,080 हो गई है। गौतमबुद्ध नगर जिले में महामारी की चपेट में आकर अब तक 76 लोग जान गंवा चुके हैं। फिलहाल कुल 1323 लोगों का अभी जिले के विभिन्न कोविड अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इस बीच, दिल्ली बॉर्डर पर दो स्थानों पर रैंडम चेकिंग की गई। इस दौरान 147 व्यक्तियों की रेंडम टेस्टिंग की गई, जिसमें सात व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। गौरतलब है कि गौतमबुद्ध नगर जिले में कोविड के संक्रमण को रोकने के लिए डीएम सुहास ने दिल्ली बार्डर पर लोगों की रेंडम टेस्टिंग करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अशोक नगर बॉर्डर पर 74 लोगों के एंटीजन टेस्ट किए गए। उनमें 03 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए। जबकि हरिदर्शन चौकी पर 73 व्यक्तियों की टेस्टिंग की गई, जिसमें 04 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

यह भी पढ़ें- कोरोना को लेकर अलार्मिग स्टेज पर मेरठ