26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी में बदला मौसम, सुबह से थी तेज धूप फिर शुरू हुई आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश

UP weather update : बांदा में 47.4°C के साथ टूटा 47 साल का रिकॉर्ड। ललितपुर में आंधी-बारिश से मिली राहत, जानें 28 अप्रैल से पूरे प्रदेश में होने वाले मौसम के बदलाव पर IMD का ताजा अपडेट।

2 min read
Google source verification

यूपी में बदला मौसम का मिजाज, PC- ANI

लखनऊ : उत्तर प्रदेश इस समय भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। बांदा जिले में शनिवार को पारा 47.4 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। यह न केवल इस सीजन का सर्वाधिक तापमान है, बल्कि 47 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी भी है। इससे पहले 1979 में बांदा में 47.7°C दर्ज किया गया था। चौंकाने वाली बात यह रही कि बांदा का तापमान उस दिन सऊदी अरब (31°C) और पाकिस्तान के जैकोबाबाद (44°C) से भी ज्यादा था, जो गर्मी के लिए पूरी दुनिया में कुख्यात हैं।

देश के सबसे गर्म 41 शहरों की सूची में से 14 अकेले उत्तर प्रदेश के थे। झांसी और आगरा में 44.6°C, सुल्तानपुर में 43.8°C, वाराणसी में 43°C और राजधानी लखनऊ में 42.8°C तापमान दर्ज किया गया। वाराणसी में इस अप्रैल महीने में चौथी बार 45 डिग्री का आंकड़ा छुआ गया है। प्रदेश के 55 जिलों में IMD ने लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दोपहर के समय सड़कें सूनी पड़ी रहीं, दुकानें बंद रहीं और लोग घरों में दुबके रहे। गोरखपुर चिड़ियाघर का भालू तक पानी के तालाब से बाहर निकलने को तैयार नहीं था।

ललितपुर में आंधी तूफान के साथ हुई बारिश

इस बीच ललितपुर में दोपहर बाद अचानक मौसम पलटा और तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश हुई। हालांकि यह राहत सिर्फ ललितपुर तक सीमित रही, बाकी जिलों में झुलसाती धूप और लू का कहर जारी रहा। IMD के लखनऊ स्थित मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया कि 27 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से पश्चिमी यूपी में पहले बूंदाबांदी शुरू होगी और 28 अप्रैल से पूरे प्रदेश में बारिश का दौर शुरू होगा। 29 और 30 अप्रैल को पूर्वी व पश्चिमी दोनों हिस्सों में अच्छी बारिश होगी, जबकि 1 मई को पूर्वी यूपी में तेज बारिश और बिजली गिरने की आशंका है। इस बदलाव से पारे में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान है।

पूरे प्रदेश में 28 मार्च से बदलेगा मौसम

IMD ने लोगों को दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। खूब पानी पीते रहें, हल्के व ढीले सूती कपड़े पहनें और बंद गाड़ी में बच्चों को कभी न छोड़ें। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। फिलहाल प्रदेश की निगाहें 28 अप्रैल पर टिकी हैं, जब बारिश की पहली फुहार इस झुलसाती गर्मी से कुछ राहत दिला सकती है।