scriptWeather Update Moradabad: पुरवाई ने गर्मी से दी कुछ राहत, आठ दिन बाद मुरादाबाद में 40 डिग्री से नीचे आया पारा | Mercury fell below 40 degrees in Moradabad | Patrika News
मुरादाबाद

Weather Update Moradabad: पुरवाई ने गर्मी से दी कुछ राहत, आठ दिन बाद मुरादाबाद में 40 डिग्री से नीचे आया पारा

Weather Update Moradabad: यूपी के मुरादाबाद मंडल में हल्की हवा चलने के कारण गर्मी का असर कुछ कम दिखाई दिया। आठ दिन बाद पारा 40 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया।

मुरादाबादMay 22, 2024 / 08:28 pm

Mohd Danish

Mercury fell below 40 degrees in Moradabad

Weather Update Moradabad

Weather Update Moradabad: मुरादाबाद में पूर्वी हवाओं ने मंगलवार को गर्मी से मामूली राहत दी। आठ दिन बाद अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। हालांकि मौसम विभाग ने आगामी दिनों में मौसम साफ रहने का अनुमान व्यक्त किया है। पिछले सप्ताह गर्मी ने शहरवासियों को बेहाल कर दिया था। पिछले मंगलवार को तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
इसके बाद से दिन प्रतिदिन तापमान में बढ़ोतरी हो रही थी। अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इसकी वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त था। मंगलवार को भी सुबह से ही मौसम साफ था। समय के साथ धूप तेज होती जा रही थी। हालांकि पूर्वी हवाओं की वजह से तपिश से मामूली राहत हुई।
पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 2.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 3.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह वातावरण में नमी 55 फीसदी थी, जो शाम को 40 फीसदी दर्ज की गई।
इसकी वजह से जो हवा मैदानी क्षेत्रों में गई है, उसकी वजह से तापमान में गिरावट आई है। एक-दो दिन पर्वतीय क्षेत्रों में यह बूंदाबांदी अभी रहेगी। मैदानी क्षेत्रों में 27 मई तक बारिश का कोई अनुमान नहीं है।

Hindi News/ Moradabad / Weather Update Moradabad: पुरवाई ने गर्मी से दी कुछ राहत, आठ दिन बाद मुरादाबाद में 40 डिग्री से नीचे आया पारा

ट्रेंडिंग वीडियो