रेल हादसे को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, एनएफआर क्षेत्र में दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हुआ है। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। रेलवे, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ काम कर रहे हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।