देश में आधे हिस्से में मानसून पहुंच गया है वहीं आधे हिस्से में फिलहाल मानसून का इंतजार है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4-5 दिन में पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी से बहुत भारी वर्षा तथा कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है। वहीं भारत के उत्तरी भागों में भीषण हीटवेब की स्थिति जारी रहने की संभावना है। वहीं 15 से 17 जून तक उत्तर प्रदेश, हरियाणा, नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और झारखंड में लू चलने की संभावना बनी हुई है। वहीं 15 और 16 जून को हिमाचल प्रदेश, जम्मू, उत्तर-पूर्व मध्यप्रदेश के कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना है। वहीं 15 जून को उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी छत्तीसगढ़ और ओडिशा, उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में भी तापमान अधिक रहने की संभावना है।