Naina Devi Temple: देशभर में कई प्राचीन मंदिरों में मोबाइल ले जाने और पर्यादित कपड़े पहनने सहित चीजों पर रोक लगाई है। उत्तराखंड के चार धाम- यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ में मोबाइल लेने और रील बनाने पर रोक लगी हुई है। इसकी कड़ी में एक प्राचीन मंदिर में मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। जी हां, हम बात कर रहे है नैनीताल के विश्व प्रसिद्ध माता नैता देवी मंदिर की। अब नैना देवी मंदिर में रील बनाने पर पूर्ण प्रतिबंध लग गई है। इसके साथ ही मंदिर प्रबंधन ने मंदिर में आने वाले भक्तों के लिए कपड़ों को लेकर भी निर्देश जारी किए है।