Modi Cabinet 3.0 Ministers Education: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। नौ जून को भव्य समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने 72 मंत्रियों के साथ पीएम पद की शपथ ली है। नई कैबिनेट में अनुभवी नेताओं के साथ साथ पढ़े-लिखे सांसदों की तादाद भी काफी अच्छी खासी है। नरेंद्र मोदी गुजरात विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में एमए है। अमित शाह गुजरात विश्वविद्यालय से बायोकेमिस्ट्री में बीएससी है। वहीं, निर्मला सीतारमण जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से अर्थशास्त्र में एमए है। राजनाथ सिंह गोरखपुर विश्वविद्यालय से भौतिक विज्ञान में एमएससी है। पियूष गोयल मुंबई विश्वविद्यालय से बीकॉम और चार्टर्ड अकाउंटेंट है।