Facebook Data Leak: साइबर सुरक्षा शोधकर्ताओं ने फेसबुक के कम से कम एक लाख उपयोगकर्ताओं से जुड़े कथित डेटा लीक की सूचना दी है, जो डेटा ब्रीच फोरम पर सामने आया। नई दिल्ली स्थित गैर-लाभकारी संगठन साइबरपीस की टीम ने आरोप लगाया है कि फेसबुक (मेटा) से 1,00,000 लाइन का नया यूजर डेटा डेटा ब्रीच फोरम पर सामने आया है। साइबरपीस ने कहा, हैक किए गए डेटा में पूरा नाम, प्रोफाइल, ईमेल, फोन नंबर और लोकेशन शामिल हैं।