एस जयशंकर ने सोमवार को बतौर विदेश मंत्रालय काम करना शुरू कर दिया। वह बतौर विदेश मंत्रालय में लगातार दूसरा कार्यकाल शुरू करने वाले देश के पहले विदेश मंत्री बन गए हैं। आपको बता दें कि देश को आजादी मिलने के बाद कोई भी व्यक्ति विदेश मंत्री के तौर पर एक कार्यकाल के बाद दूसरा कार्यकाल शुरू नहीं कर पाया है। सरदार स्वर्ण सिंह को दो बार विदेश मंत्री बनाया गया है लेकिन उनका कार्यकाल अलग-अलग (जुलाई, 1964-नवंबर, 1966 और जून, 1970-अक्टूबर, 1974) रहा है।